{"_id":"5dac646c8ebc3e016c13b1d8","slug":"traffic-rules-firozabad-news-agr411501420","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक सुरक्षा अभियान के तहत जिला मुख्यालय से निकाली रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसएसपी सचिं?
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा बाइक रैली निकाली गई। रैली का आगाज जिला मुख्यालय स्थित पुलिस चौकी से शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा और एसएसपी सचिंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली जिला मुख्यालय स्थित आदर्श पुलिस चौकी से शुरू होकर नेशनल हाईवे स्थित कनैटा, मोढ़ा, आसफाबाद, जाटवपुरी, नगला बरी होते हुए सुभाष तिराहे पहुंची। यहां से गांधी पार्क चौराहे पहुंचकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन
यहां सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान विजय प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में दो हजार रुपये प्रदान किए गए। रैली में अधिकारियों ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट और बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज, एआरटीओ प्रदीप कुमार सिंह, पीटीओ धनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।