फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   traffic problem

गांधी पार्क चौराहे के लिए अब तक नहीं बना ठोस प्लान

Sat, 02 Nov 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
traffic problem
स्कूलों की छुट्टी के दौरान गांधीपार्क चौराहे पर जाम की स्थिती से जूझते स्कूली छात्र - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य शिक्षण संस्थाओं को जोड़ने वाला गांधी पार्क चौराहा यातायात की अव्यवस्था से जूझ रहा है। इस चौराहे पर जाम के कारण काफी देर तक स्कूल के वाहन जाम में फंस जाते हैं। अति व्यस्ततम चौराहे के लिए पुलिस प्रशासन अब तक कोई ठोस प्लान नहीं बन सका है। गांधी पार्क चौराहे शहर के सदर बाजार को जोड़ता है। शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान एमजी बालिका कालेज, किड्स कार्नर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर इसी मार्ग पर हैं। इन शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ गांधी पार्क चौराहे के निकट और स्टेशन रोड पर कई कोचिंग सेंटर हैं। हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल-कालेज और कोचिंग सेंटरों पर आते-जाते हैं। स्कूलों और कोचिंग सेंटरों के वाहन चौराहे से आते-जाते हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड से स्टेशन रोड के लिए यही रास्ता जाता है। इसलिए इस रास्ते पर आटो रिक्शा और ई-रिक्शा का आवागमन सबसे अधिक है। स्टेशन रोड पर कई कारखाने हैं। कारखानों के लिए आने-जाने वाले भारी वाहन भी इसी चौराहे का इस्तेमाल करते हैं। शहर का सर्वाधिक ट्रैफिक और भीड़ का दबाव गांधी पार्क चौराहे पर रहता है। स्कूल-कालेज और कोचिंग सेंटरों की छुट्टी का समय लगभग एक जैसा है। ऐसे में एक साथ हजारों छात्र-छात्राएं कैंपस से सड़क पर निकलते और सैकड़ों वाहन इसी चौराहे पर जमा होते हैं। नतीजा पूरा चौराहा जाम हो जाता है। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक का यहां जाम की गंभीर स्थिति रहती है। स्कूलों के वाहन जाम में फंस जाते हैं और बच्चे जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed