फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traffic jam at Jain Mandir intersection causes problems, ambulance stuck

Firozabad News: जैन मंदिर तिराहे पर जाम से परेशानी, एंबुलेंस फंसी

Fri, 30 Jan 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 30 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam at Jain Mandir intersection causes problems, ambulance stuck
जैन मंदिर तिराहा ​स्थित ट्रामा सेंटर सर्विस रोड पर जाम में फंसी दो एंबुलेंस। संवाद - फोटो : जैन मंदिर तिराहा ​स्थित ट्रामा सेंटर सर्विस रोड पर जाम में फंसी दो एंबुलेंस। संवाद
फिरोजाबाद। सीएल जैन कॉलेज से एसपी सिटी कार्यालय तक बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जैन मंदिर तिराहा पर दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं, जिससे आमजन के साथ-साथ मरीजों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएल जैन कॉलेज से एसपी सिटी कार्यालय तक निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते जैन मंदिर तिराहा पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दोनों ओर बनी सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव इतना अधिक है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। खासकर जिला अस्पताल की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर स्थिति काफी विकराल बनी रहती है। शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर जा रही दो एंबुलेंस जाम में काफी देर तक फंसी रही। एंबुलेंस में मौजूद मरीज कराहते रहे और तीमारदारों की चिंता बढ़ती रही। वहीं, ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी जाम से राहगीरों को निजात दिलाने में असहाय नजर आते है। वहीं, राहगीर भी मार्ग बदलकर जाने को मजबूर हुए। राहगीरों का मानना है कि जिला अस्पताल के गेट नंबर एक को खोल दिया जाएं, जिससे छोटे वाहन अंदर होकर निकल सकते है। वहीं, जाम से भी कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed