फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   traffic

शहर की लाइफ लाइन पर ध्वस्त है ट्रैफिक व्यवस्था

Thu, 31 Oct 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
traffic
यह है शहर की लाइफ लाइन सुभाष तिराहा, यहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। हर वर्ष एक नवंबर से यातायात माह शुरू होता है। इस बार भी आगाज हो गया है। शहर के प्रमुख चौराहों की स्थिति में बिल्कुल सुधार नहीं दिखता। सुभाष तिराहा शहर की लाइफ लाइन माना जाता है। आगरा और शिकोहाबाद की तरफ जाने वाले हाईवे को यह तिराह जोड़ता है। हाईवे से शहर में एंट्री के लिए भी यही तिराहा है। इस तिराहे के सुधार के लिए कई प्लान बने लेकिन कोई योजना यहां ट्रैफिक नियंत्रण के लिए कारगर साबित नहीं हुई।
विज्ञापन

सुभाष तिराहे से ही यातायात माह का आगाज हर वर्ष पुलिस प्रशासन करता है। यहां पुलिस बूथ बना है। ट्रैफिक कंट्रोल रूम बना है। यातायात नियमों से जुडे़ सकेतांक लगें हैं। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक नियम यहां अक्सर चस्पा किए जाते हैं। जबकि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था यहीं ध्वस्त दिखती है। अक्सर यहां जाम लगता है। सुभाष तिराहे से लेकर जैन मंदिर तक, जैन मंदिर से बस स्टैंड तक सड़क के दोनों तरफ ठेल-खोमचे वालों के साथ डग्गामार वाहन, ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा चालकों का कब्जा है।
विज्ञापन

इस तरह अनियंत्रित तरीके से यह वाहन खडे़ होते हैं। यहां से निकलने के लिए आसानी से रास्ता नहीं मिलता। इस तिराहे पर पुलिस का डंडा तभी चलता है जब किसी वीआईपी का आगमन हो या फिर पुलिस के किसी बडे़ अधिकारी का इस रास्ते से आना जाना हो। ट्रैफिक की अराजकता इस तिराहे पर साफ नजर आती है। जहां नो पार्किंग के बोर्ड लगे हैं वहां ऑटो रिक्शा वालों का कब्जा है। हाईवे के दोनों तरफ रिक्शा, ऑटो, ठेल खडे़ रहते हैं वहीं सर्विस रोड तक इनकी कतार नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चौराहों पर भी ध्वस्त है ट्रैफिक व्यवस्था
क्लब चौराहे पर आटो स्टैंड बना दिया है। पूरा चौराहा पूरे दिन जाम रहता है। आटो वालों से अवैध वसूली का खेल यहां चल रहा है। कोटला चुंगी चौराहे का भी यही हाल है। स्कूल की छुट्टी के समय गांधी पार्क चौराहा पूरी तरह से जाम हो जाता है। जाटवपुरी चौराहे से लेकर नगला बरी तक जाम के हालात अक्सर दिखते हैं।
रोडवेज बस चालकों की मनमानी
रोडवेज बस चालकों की सुभाष तिराहे पर मनमानी दिखती है। आगरा से शिकोहाबाद की तरफ और शिकोहाबाद से आगरा जाने वाली बसों के चालक बीच तिराहे पर बसों को रोक देते हैं। यहीं सवारी उतारते और चढ़ाते हैं। इससे वाहनों की कतार लग जाती है।

यातायात माह का आज से होगा शुरू
फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में यातायात माह का शुभारंभ एक नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से यातायात कार्यालय सिविल लाइंस दबरई पर होगा। मुख्य अतिथि सांसद चंद्रसेन जादौन व विशिष्ट अतथि मेयर नूतन राठौर,नगर विधायक मनीष असीजा एवं शिकोहाबाद विधायक डा.मुकेश वर्मा,जसराना विधायक राम गोपाल उर्फ पप्पू लौधी,सिरसागंज विधायक हरिओम यादव होंगे। यह जानकारी यातायात प्रभारी नीरज मिश्रा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed