फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traders protest against the Electricity Department; memorandum submitted to the ADM.

Firozabad News: विद्युत विभाग के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 15 Jul 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against the Electricity Department; memorandum submitted to the ADM.
बिजली की समस्या को लेकर व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। स्रोत स् - फोटो : बिजली की समस्या को लेकर व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न और मनमाने ढंग से बिजली दरें बढ़ाए जाने के विरोध में बुधवार को फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। व्यापार मंडल के प्रांतीय आह्वान पर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


आंदोलन संयोजक मेघ सिंह पहलवान ने कहा कि प्रदेश में 47 लाख घरों पर लोड बढ़ाकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान व्यापारी नेता नरेश पंजाबी, युवा जिलाध्यक्ष दुष्यंत यादव, परशुराम गुप्ता और मुनव्वर खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल को सौंपकर चेतावनी दी कि यदि विभाग ने अपना रवैया नहीं बदला तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस प्रदर्शन में युवा महानगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता अमीना, स्वतंत्र गुप्ता, सुशील जाट, राजेश शर्मा, मूलचंद राठौर, सुबोध बघेल, संजय शर्मा और राकेश शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed