फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tractor-trolley runs over female finance employee on a scooter; she dies.

Firozabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार महिला फाइनेंस कर्मी को रौंदा, मौत

Wed, 10 Jun 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley runs over female finance employee on a scooter; she dies.
मृतका प्रियंका का फाइल फोटो। परिजन स्रोत - फोटो : मृतका प्रियंका का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला महादेव के पास मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार महिला फाइनेंस कर्मी को रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के ग्राम एलई निवासी प्रियंका (32) छारबाग में फाइनेंस कर्मी के रूप में कार्यरत थीं। मंगलवार देर शाम वह सांती क्षेत्र के एक गांव से कलेक्शन कर स्कूटी से वापस कार्यालय में धनराशि जमा करने जा रही थीं। जैसे ही वह रामगढ़ क्षेत्र में नगला महादेव के समीप पहुंचीं, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही प्रियंका स्कूटी से छिटककर सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण वह लहूलुहान हो गईं। राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, लेकिन तब तक आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत भागने में सफल रहा। सीओ सिटी प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला फाइनेंस कर्मी की मृत्यु हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रैक्टर चालक और वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल प्रियंका को एंबुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे चार वर्षीय बेटे गुन्नू को रोता-बिलखता छोड़ गईं हैं, उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed