{"_id":"65e0c9342d347f629f089951","slug":"tractor-trolley-overturned-in-tundla-six-wedding-guests-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-119135-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टूंडला में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, छह बराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टूंडला में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, छह बराती घायल
Thu, 29 Feb 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। एत्मादपुर से बरात लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली का बृहस्पतिवार रात पहिया निकलने से अनियंत्रित होकर टूंडला क्षेत्र में पलट गई। हादसे में छह बराती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
आगरा के थाना एत्मादपुर अंतर्गत गांव रहनकलां से एक ट्रैक्टर ट्रॉली बरात लेकर थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बांस झरना जा रही थी। ट्रैक्टर ट्रॉली रात 8:30 बजे थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बनकट के पास पहुंची तभी ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया। इसके चलते वह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने के साथ ही उसमें सवार बरातियों में चीख पुकार मच गई। हादसा होते ही ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे बरातियों को बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना टूंडला व थाना नगला सिंघी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
हादसे में घायल कन्हैया, छोटा, बबलू व रोशन लाल सहित सभी छह बरातियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। टूंडला थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया है कि हादसे में घायलों को अधिक चोटें नहीं आईं हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।