{"_id":"6aa043de7bac1a95cb062480","slug":"crisis-looms-over-the-staging-of-the-100-year-old-historic-ramlila-in-tundla-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-184333-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टूंडला में 100 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला के आयोजन पर छाया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टूंडला में 100 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला के आयोजन पर छाया संकट
Tue, 08 Sep 2026 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। नगर की करीब 100 वर्ष पुरानी और प्रसिद्ध रामलीला के इस वर्ष होने वाले आयोजन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। श्री शिव समाधि मंदिर नगर रामलीला महोत्सव समिति ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि आयोजन के लिए अब तक भूमि सुनिश्चित नहीं की गई है, जिससे समिति के पदाधिकारियों और नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह उर्फ रघु धाकरे ने बताया कि पिछले वर्ष विद्यालय परिसर में रामलीला का आयोजन किया गया था। तब शिक्षण कार्य प्रभावित होने का हवाला देकर कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके चलते कुछ दिनों के लिए मंचन रोक दिया गया था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रामलीला पूरी कराई गई थी।
अदालत ने निर्देश दिया था कि अगले वर्ष से रामलीला के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए। आयोजन पर बन आई इस अनिश्चितता को देखते हुए समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।