{"_id":"6aa0455e419e7e6d7904685b","slug":"panchayat-assistants-boycotted-work-in-support-of-the-lucknow-protest-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-184311-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आईजी ने न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन पर परखी सुरक्षा, दिए कड़े निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आईजी ने न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन पर परखी सुरक्षा, दिए कड़े निर्देश
Tue, 08 Sep 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
टूंडल के न्यू टूंडला स्टेशन पर बैठक करते आईजी सुरक्षा आशीष मिश्रासंवाद
टूंडला। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) व रेल मंत्रालय के महानिरीक्षक सह समूह महाप्रबंधक (सुरक्षा), पूर्वी कॉरिडोर प्रयागराज ने न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर व कार्यालयों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की।
निरीक्षण के दौरान आईजी आशीष मिश्रा ने मालगाड़ियों के सुचारू व सुरक्षित संचालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी एवं निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, सुरक्षा गार्डों की समुचित तैनाती करने तथा स्टोर में रखी डीएफसीसीआईएल व रेलवे की कीमती संपत्ति की कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए। दौरे के अगले दिन आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में आरपीएफ पोस्ट टूंडला के अधिकारियों व जवानों, डीएफसीसीआईएल सुरक्षा टीम और डीजीआर सिक्योरिटी टीम के सदस्यों ने भाग लिया।
आईजी ने सभी जवानों को पूरी सतर्कता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। सम्मेलन के दौरान उन्होंने बल के सदस्यों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निस्तारण करने तथा जवानों का मनोबल ऊंचा रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर निरीक्षक पंकज कुमार गौतम, केशव राणा, आरपीएफ स्टेशन प्रभारी अवधेश गोस्वामी सहित सुरक्षा बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।