फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tourism Minister heard the complaints, 20 were resolved on the spot

Firozabad News: पर्यटन मंत्री ने सुनीं फरियाद, 20 का मौके पर निस्तारण

Mon, 04 Aug 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tourism Minister heard the complaints, 20 were resolved on the spot
सिरसागंज। प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की नई पहल पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जन समाधान दिवस का आयोजन किया। इसमें पर्यटन मंत्री ने फरियादियों को समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का समाधान दिवस एवं लोक कल्याण शिविर गांव करहरा में लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों में स्वयं सहायता समूह से संबंधित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, समाज कल्याण से संबंधित व विभिन्न योजनाओं से संबंधित सभी जनहितकारी योजनाओं से संबंधित योजना का प्रदर्शन किया गया। इन स्टालों में विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को विस्तार से प्रदर्शन किया गया था। शिविर में बड़ी संख्या में आवास के लाभार्थी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्कूल के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही। समधान दिवस में फरियादियों के द्वारा 165 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें 20 का मौके पर निस्तारण करा दिया गया और अन्य प्रार्थनापत्र संबंधित अधिकारियों को जांच के लिए दिए गए हैं। इस दौरान ब्लाक प्रमुख कमलेश राजपूत, एडीएम न्यायिक संगीता गौतम, एसडीएम सुदर्शन कुमार, तहसीलदार सुशील कुमार, सीएमओ डा. राम बदन राम, बीएसए आशीष पांडेय, सीओ अनिवेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed