फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Top Ten Criminal Mukhia Arrested in Firozabad Encounter Shot in Leg

UP: फिरोजाबाद के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल मुखिया से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Mon, 29 Sep 2025 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Sep 2025 01:32 PM IST
सार

वाहन चेकिंग के दौरान मुखिया से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी और वो घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए अपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Top Ten Criminal Mukhia Arrested in Firozabad Encounter Shot in Leg
हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना सिरसगंज की पुलिस को रविवार रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फिरोजाबाद के टॉप टेन सक्रिय अपराधी, हिस्ट्रीशीटर (69ए) और गैंगस्टर एक्ट में फरार मुखिया को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में अपराधी मुखिया के पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि अपराधी मुखिया निवासी गिहार कॉलोनी, थाना सिरसागंज के खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट जैसे अपराधों के दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। वह कई केसों में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो विशेष पुलिस टीमें गठित की गई थीं। रविवार रात थाना सिरसगंज पुलिस टीम सूरजपुर दुगमई नहर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन





इसी दौरान नगला खंगर की तरफ से एक काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर आता हुआ एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर संदिग्ध ने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने की कोशिश की, जिससे वह फिसलकर गिर गया। खुद को घिरा देख, उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अपराधी मुखिया के पैर में गोली लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे तुरंत मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed