{"_id":"2f1edb508914c15ff6b3398cb4d944e2","slug":"toast-with-bullets-killing-of-youth-in-firozabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीरोजाबाद में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीरोजाबाद में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार शाम छह बजे शहर में व्यस्त चौराहे जलेसर रोड झील की पुलिया पर जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष नरपत सिंह के पौत्र धर्मेंद्र सिंह की ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां से महज पचास कदम की दूरी पर पुलिस तैनात थी, लेकिन वह उन्हें रोकने या पकड़ने हिम्मत नहीं जुटा पाई।
धर्मेंद्र सिंह गांव सलुआ थाना नारखी निवासी बादाम सिंह का पुत्र था। घटना के वक्त वह अपने भतीजे अजीत के साथ बाइक से फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में वह झील की पुलिया चौराहा के समीप अतुल की ठेल पर खड़ा हो गया, इसी बीच अजीत मोबाइल रिचार्ज कराने चला गया। तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और धर्मेंद्र को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चौराहे पर गोलियां चलते ही भगदड़ मच गई, दहशत के चलते जिसे जहां जगह मिली छिप गया। धर्मेंद्र को चार गोलियां मारी गईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाबा नरपत सिंह जिला बार संघ के अध्यक्ष रहे हैं। सूचना पर एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि अभी घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अभी परिवारीजन भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।