फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   To sum drew the Suhanagri

योग करने को उमड़ी सुहानगरी

Tue, 21 Jun 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
To sum drew the Suhanagri
योग करने को उमड़ी सुहानगरी - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुहागनगरी में आरएसएस के साथ कई सामाजिक संगठनों ने योग आसन कराए। योग का महत्व समझाते हुए कहा योगासन करने से शरीर एवं मन दोनों स्वस्थ्य रहते हैं। स्वच्छ मन से अच्छे विचार आएंगे और अच्छे विचारों से ही विकास के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। खासतौर से युवाओं को हर दिन योग करना चाहिए। सुबह से शुरू हुई बरसात के बाद भी योगासन के लिए लगे कैंपों में काफी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल हुए।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम पेमेश्वरगेट स्थित श्री माता प्रसाद कलावती डिग्री कालेज परिसर में आयोजित किया गया। योगासन कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी एवं शिक्षाविद् रामनिवास गुप्ता एवं अरविंद बंसल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अरविंद बंसल ने कहा कि योग करने से मन, शरीर स्वास्थ्य रहता है। स्वस्थ्य मन से अच्छे विचार आएंगे और अच्छे विचारों से मनुष्य खुद तरक्की की नई राह चुनेगा। भगवान सिंह के निर्देशन में यहां योगासन कराए गए। बारिश होने के कारण कालेज के दो हॉल में बैठने की व्यवस्था थी। संघ के महानगर कार्यवाह डा. रमाशंकर सिंह, कार्यक्रम में रमाकांत यादव, राजेश राठौर, विष्णु गुप्ता, अरविंद शर्मा, किशोरीलाल, सुरेश कुमार, हरिओम, देव प्रकाश के साथ काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल रहे। गांधी पार्क में राधा किशन वर्मा के नेतृत्व में योग की क्रियाएं कराई गई। उन्होंने विभिन्न आसनों के साथ योग का महत्व बताया। संघ की ओर से गांधी पार्क में रमाकांत उपाध्याय, ब्रजेश कुमार, पवन,गोपाल सिंह, कौशलेंद्र, पुष्पेंद्र के अलावा काफी संख्या में संघ के कार्यकर्ता शामिल रहे। इसमें आचार्य विनोद ने योगासन कराने के साथ योग का महत्व समझाया। आरएसएस की ओर से लाइनपार क्षेत्र (राजेंद्र नगर) में चंद्रवती गेस्ट हाउस, मधुकर नगर श्री गौरीशंकर स्कूल प्रांगण, केशवनगर मेला वाला पार्क सुहागनगर में भी योगासन कराए गए। भारत विकास परिषद के साथ जायंट्स ग्रुप की ओर से योग क्रियाओं को संपन्न कराया। विभव नगर कल्याण समिति की ओर से सेंट्रल पार्क में आयोजित योगासन कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, सुनील गुप्ता, रामनरेश कटारा, यतींद्र आर्य के साथ काफी संख्या में महिला पुरुषों ने योग किया।
विज्ञापन


योगासन को सामाजिक संगठन भी रहे सक्रिय
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न सामाजिक संगठन भी सक्रिय रहे। विशेष रूप से योगासन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति की ओर से फीरोजाबाद क्लब में योगासन हुए। योग प्रशिक्षिका वंदना सिंह ने सभी को योग कराया। अध्यक्षता आरती शर्मा ने की। सीमा अग्रवाल, वीना चौहान, सौम्या चौहान, रेनू अरोरा, अनु बंसल, शालू नरूला, ऊषा पोरवाल, विष्णु कांता चौधरी, रेखा गुप्ता मौजूद रहीं। नारी जागरण सेवा संस्थान ने रॉयल सिटी पब्लिक स्कूल प्रांगण में योग दिवस पर सेमिनार आयोजित की। सीएमओ डा. पुष्कर आनंद ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व समझाया। नारी जागरण सेवा संस्थान की गीता शर्मा, मुस्लिम सेवा समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद सिद्दीकी, सरस्वती ज्ञानमंदिर के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र यादव ने विचार व्यक्त किए। अरविंद शर्मा, अशोक तिवारी, शकीला खानम, दिव्या श्रोत्रिय मौजूद थे। संचालन दिलीप जैन ने किया। नेहरू युवा केंद्र सुहागनगर स्थित कार्यालय पर योगासन जिला युवा समन्वयक हरिहरनाथ वर्मा के निर्देशन में हुए। नेहरू युवा समिति भकार में प्रधान रामब्रेश यादव के निर्देशन में योग दिवस मनाया। राम सेवक, सुरेंद्र सिंह, धर्मवीर, श्रीनिवास, प्रेम किशोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश ने बिगाड़ी व्यवस्थाएं
मंगलवार सुबह बारिश होने के कारण विभिन्न संस्थाओं की ओर से की योगासन की तैयारी प्रभावित हुई। कहीं टिनशैड तो कहीं हॉल में योगासन करने को मजबूर होना पड़ा।

भीड़ की उम्मीद से तैनात रहा फोर्स
गांधी पार्क में योग दिवस पर सुबह छह बजे से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि सुरक्षा से संबंधित कहीं कोई दिक्कत न हो। हर जगह क्यूआरटी की टीम यहां मौजूद रही।


जेल में बंदियों ने किया प्रणायाम
फीरोजाबाद। लोक नागरिक कल्याण समिति के तत्वावधान में जेल में बंदियों को योग कराया गया। प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। बंदियो को प्रशिक्षण योग गुरू विनोद ने दिया। बंदियों ने कपालभाती, अनुलोम-विलोम, वृक्षासन शीशासन सीखा। इस मौके पर जेलर शिव कुमार यादव, डिप्टी जेलर रविन्द्र कुमार, लोक नागरिक कल्याण समिति के महासचिव सतेंद्र जैन सौली, डा. सुभाष जैन, नीतेश अग्रवाल, सीमा निमेष, विवेक अग्रवाल, प्रीती जैन, प्रवीन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed