फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   To increase the water level, a dam should be built in Yamuna at Faraul Nagariya

Firozabad News: जलस्तर बढ़ाने के लिए फरौल नगरिया पर यमुना में बनाया जाए बांध

Wed, 21 Jun 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 21 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
To increase the water level, a dam should be built in Yamuna at Faraul Nagariya
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जिला मुख्यालय पहुंचा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय राजेंद्र कुमार को सौंपा। किसानों की समस्याओं का निदान की मांग की। जिले में गिरते जलस्तर पर चिंता जाहिर की। जलस्तर बढ़ाने के लिए यमुना नदी में फरौल नगरिया के पास बांध बनाए जाने की मांग की, जिससे यमुना के किनारे स्थित गांवों में जलस्तर बढ़ सकेगा।भाकियू (लोकशक्ति) के जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव एडवोकेट ने कहा कि संगठन की ओर से शीघ्र ही लखनऊ में कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष किसानों के नलकूपों को फ्री बिजली देने सहित अन्य काफी समस्याओं को रखा जाएगा। किसानों के नलकूपों को अभी तक फ्री में बिजली नहीं दी जा रही है। हरियाणा में एमएसपी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान लगे मुकदमों को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कमल किशोर यादव, अतुल कुमार सिकेरा, संजय सिंह, हेमंत यादव, वीरी सिंह दिवकार, अजीत कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed