फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   to be vulnerable of tracter bike riders passes awa

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Mon, 29 Aug 2016 12:41 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 29 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
to be vulnerable of tracter bike riders passes awa
ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत - फोटो : Amar Ujala
रेलवे अंडरब्रिज में हुआ हादसा, शव को थाने के सामने रख परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन

रेलवे अंडरब्रिज के भीतर अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। रविवार शाम मृतक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद टूंडला आने पर परिवारीजनों ने थाने के सामने शव रख कर जाम लगाया दिया। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
  लाइन पार के नगला रामकिशन निवासी मोहम्मद हसन (25) पुत्र वहीद खां शनिवार रात्रि 10.30 बजे करी बाजार से घर जा रहा था। उसकी बाइक यूपी 83एएच 9083 जैसे ही रेलवे के पश्चिमी अंडरब्रिज में पहुंची, बाइक को भूत चौराहे से आ रहे मिट्टी से भरे नीले रंग के स्वराज ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से मोहम्मद हसन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने परिजनों को जानकारी दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंच पाते उससे पूर्व ही हसन की मौत हो गयी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक मोहम्मद हसन के शव को पोस्टमार्टम के लिए फीरोजाबाद भेज दिया। रविवार सायं तीन बजे के करीब पोस्टमार्टम होने के बाद हसन के शव के टूंडला पहुंचते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने ट्रैक्टर चालक के पकड़े न जाने पर शव को थाने के सामने रख कर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाते हुए दो घंटे में कार्रवाई होने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

दो घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो आक्रोशित लोग शव को लेकर पहले हाइवे जाम करने पहुंच गए, लोगों के समझाने पर शव को थाने लाकर पुन: जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजीव यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री भगवान ने ट्रैक्टर के पकड़ने जाने की जानकारी दी तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई ने सही जानकारी दी होती तो न होता हंगामा
हादसा करने वाले ट्रैक्टर के पकड़े न जाने एवं मृतक के परिजनों के मुआवजे के लिए दो घंटे के बाद कार्रवाई की जानकारी अगर वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने दे दी होती तो शायद दोबारा जाम व हंगामा न होता। थाना प्रभारी राजीव यादव ने ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए टीम लगा दी थी तथा ट्रैक्टर को पकड़कर हाइवे पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया गया था, किंतु एसएसआई रणवीर ने यह जानकारी परिजनों को नहीं दी। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया तथा वे मृतक के शव को पुन: थाने लाकर हंगमा करने लगे।


मां व पत्नी का बिलखते हुए बुरा हाल
हादसे में मृतक मोहम्मद हसन का करीब एक साल पूर्व ही निकाह हुआ था। जब उनकी पत्नी अंजुम को हादसे की जानकारी हुई तो वे बेहोश हो गईं। किसी तरह उन्हे होश में लाया गया। हसन की मां व पत्नी का रोते हुए बुरा हाल था। थाने में पत्नी बिलखते हुए अपने शौहर के मारने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रही थी। पत्नी व मां की दहाड़े सुन हर आंख नम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed