फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tired of domestic dispute, woman hanged, died

गृह कलह से तंग महिला ने लगाई फांसी, मौत

Sun, 27 Jun 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tired of domestic dispute, woman hanged, died
शिकोहाबाद। गांव शोभनपुर में गृहक्लेश से तंग आकर एक महिला रविवार को चुन्नी का फंदा दीवार में लगी खूंटी से लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला को फंदे पर लटका देखा तो परिवार में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव शोभनपुर के मजरा नगला कोल्हू निवासी ममता (35) ने शनिवार को पति शैलेंद्र के साथ विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर ममता ने चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बच्चों ने महिला को खूंटी पर लटका देखा तो चीखपुकार मच गई। जानकारी पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारकर चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि ममता की शादी हुए 17 वर्ष हो गये। उस पर दो बच्चे हैं। बेटा ईशू (15) और स्वाती (13) का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों के प्रार्थनापत्र पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed