फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Time elapsed on the road waiting for vehicles

वाहनों के इंतजार में सड़क पर बीत गया समय

Sat, 19 Feb 2022 01:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Time elapsed on the road waiting for vehicles
फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने करीब 21 सौ छोटे और बड़े वाहनों को अधिग्रहित किया है। वाहन अधिग्रहित किए जाने के बाद शुक्रवार को वाहनों की कमी खली। आगरा, कानपुर, औरैया, मैनपुरी, फर्रुखाबाद व अन्य रूटों पर जाने को न तो रोडवेज बसें नहीं मिल सकी और न ही प्राइवेट वाहन। डग्गामार वाहनों से लोग काफी मुश्किल से गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले में 20 फरवरी को मतदान है। 19 फरवरी को जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियों को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड से रवाना किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने छोटे-बड़े 21 सौ वाहनों को अधिग्रहित किया है। वहीं फोर्स के लिए रोडवेज की 45 बसों को अधिग्रहित किया गया है। जिसके चलते शुक्रवार को शहर में वाहनों की कमी खली। वाहनों के इंतजार में यात्रियों को दो से तीन घंटे सड़क पर बिताने पड़े। यहां से गुजरने वाले वाहनों में पहले से ही मानक से अधिक सवारियां होने के कारण यात्रियों को बस के अंदर चढ़ने तक के लिए जगह नहीं मिल सकी। कई प्राइवेट वाहनों को भाड़े पर करके मंजिल तक पहुंचने का प्रयास करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed