{"_id":"68161c22ed25d54da70196ec","slug":"tied-with-a-rope-then-beaten-to-death-four-sent-to-jail-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-147591-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रस्सी से बांधा, फिर पीट-पीटकर की हत्या, चार भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रस्सी से बांधा, फिर पीट-पीटकर की हत्या, चार भेजे जेल
Sat, 03 May 2025 07:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 03 May 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
भतीजे की हत्या कर लिया, पिता से मारपीट का बदला
संवाद न्यूज एजेंसी
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में बाबा से शराब के नशे में अभद्रता कर देने पर चाचा ने बेटाें के साथ मिलकर भतीजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उसे पहले रस्सी से बांधा था। उसके बाद लाठी-डंडों से पिटाई की थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मौके से ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उन्हें जेल भेजा गया है।
गांव मलिकपुर निवासी शिवा (26) बुलडोजर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में अपने बाबा के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी थी। जिसका बदला लेने के लिए शुक्रवार को चाचा अरविंद ने अपने भाई ब्रजेश, बेटे ओम व रजत के साथ मिलकर शिवा को पकड़ लिया। इसके बाद उसे रस्सी बांधकर उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की और मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सीएचसी खैरगढ़ फिर सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने गांव से चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। मृतक के पिता महेशचंद्र की तहरीर पर चारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। शनिवार को पुलिस ने चारों काे जेल भेज दिया है। सीओ शिकोहाबाद प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई थी। चारों को शनिवार को जेल भेज दिया है।