फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thrilling contest between Doctor's XI and Journalist's XI

Firozabad News: डॉक्टर एकादश और पत्रकार एकादश के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

Sun, 11 Dec 2022 06:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Thrilling contest between Doctor's XI and Journalist's XI
शिकोहाबाद। यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को एक मैत्रीय मैच डॉक्टर इलेवन और पत्रकार एकादश के बीच एकलव्य स्टेडियम पालीवाल महाविद्यालय ग्राउंड में खेला गया। इसमें डॉक्टर इलेवन की टीम 78 रनों से विजयी रही। मैन ऑफ द मैच डॉ. विनीत यादव घोषित किए गए।
विज्ञापन

टॉस पत्रकार एकादश के कप्तान ने जीता और पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। मैच का शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने फीता काट और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। डॉक्टर एकादश की टीम के तीन विकेट शुरूआत के तीन ओवरों में एक के बाद एक करके गिर गए। लेकिन इसके बाद आए दोनों खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बैटिंग कर टीम का स्कोर 16 ओवर में 250 पहुंचा दिया। पत्रकार एकादश को जीत के लिए 251 रनों का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम के ओपनिंग बल्लेबाज पहली ही गेंद पर आउट हो गए। जिसके बाद दूसरे विकेट की साझीदारी ने मैच में रंग लाया और ताबड़तोड़ बैटिंग कर स्कोर को 100 रनों पर पहुंचा दिया। लेकिन इसके बाद पत्रकार एकादस का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। एक छोर पर देव यादव क्रीज पर डटे रहे और चौके-छक्के लगा कर टीम का स्कोर 16 ओवर में 178 तक पहुंचा सके। इस तरह से डॉक्टर एकादश की टीम ने मैत्रीय मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। डॉक्टर एकादश टीम के कप्तान डॉ. अभिषेक को अतिथि सत्यम सिंह ने ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस तरह के मैच होते रहने चाहिए। इन मैचों से आपसी सामंजस्य और सद्भाव बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed