{"_id":"69efa8630670c619e10ecbf8","slug":"three-toll-plaza-employees-arrested-for-assaulting-vhp-official-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-173526-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विहिप पदाधिकारी से मारपीट के आरोपी टोल प्लाजा के तीन कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विहिप पदाधिकारी से मारपीट के आरोपी टोल प्लाजा के तीन कर्मचारी गिरफ्तार
Mon, 27 Apr 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में गिरफ्तार आरोपी टोलकर्मीसंवाद
टूंडला। हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा और उनकी पत्नी के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार दोपहर हुई इस घटना के बाद, गिरफ्तारी में देरी पर विहिप कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया था और टोल पर धरने की चेतावनी दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी सुमित (नगला खार), सुभाष (नगला कल्लू) और हरेंद्र (जाजपुर) को टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर क्राइम सारदेव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गई है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इधर, इस घटना के विरोध में विहिप के बृज प्रांत सहयोगी राजेश त्यागी और बजरंग दल के दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिला महामंत्री शैलेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि संगठन टोल मुक्त कराए जाने की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराएगा।