फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three Mahakumbh special trains will run from 22

Firozabad News: 22 से चलेंगी तीन महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें

Tue, 18 Feb 2025 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 18 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three Mahakumbh special trains will run from 22
टूंडला। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद रेल प्रशासन ने बढ़ती हुई रेलयात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन नई कुंभ स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। जिनके संचालन से महाकुंभ में गंगा स्नान करने जाने वाले रेलयात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेलखंड पर महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों में रेलयात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी कुछ ही दिनों पूर्व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसा हुआ था। जिसमें कई रेलयात्रियों की जान चली गई थीं। इस हादसे के बाद रेल प्रशासन ने रेलयात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन नई कुंभ स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेल प्रशासन ने टूंडला-सियालदाह मेला स्पेशल ट्रेन को आगामी 22 फरवरी को संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोपहर 11:50 बजे करीब गंतव्य के लिए रवाना होगी। इसके अलावा 19 एवं 22 फरवरी को टूंडला-आसनसोल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दोपहर 11:40 बजे गंतव्य के लिए रवाना होगी। ट्रेन में एक प्रथम श्रेणी, चार द्वितीय श्रेणी, आठ तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच, दो स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed