{"_id":"6726786583f61f6aad093d04","slug":"three-including-the-priest-accused-of-breaking-the-boundary-wall-of-the-police-station-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-136388-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुजारी सहित तीन पर थाने की चहारदीवारी तोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुजारी सहित तीन पर थाने की चहारदीवारी तोड़ने का आरोप
Sun, 03 Nov 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। थाना पचोखरा पुलिस ने मंदिर के पुजारी सहित तीन लोगों के विरुद्ध थाने की बाउंड्रीबाल तोड़ने का आरोप लगाते हुए मुकद्दमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही तीनों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की है।
थाना पचोखरा के निकट श्रीराम दरबार मंदिर है। पुलिस का आरोप है कि शनिवार दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी विजयपाल दास निवासी गांव श्रीनगर, शिवशंकर कौशल निवासी गांव अधैत व ट्रैक्टर चालक प्रदीप कुमार निवासी गांव नगला गंगाराम वहां पहुंच गए और जबरन ट्रैक्टर से थाने की दीवार तोड़कर रास्ता निकालने का प्रयास करने लगे। जबकि उक्त जमीन को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस भी उक्त मामले में पक्षकार है।
वहीं मंदिर के पुजारी विजयपाल दास का कहना है कि ट्रैक्टर खराब होने पर मिस्त्री सही करने आया था। मिस्त्री द्वारा ट्रैक्टर बैक किए जाने के दौरान हल्का से बाउंड्रीबॉल से टकरा गया। इसी को लेकर पुलिस ने दूषित मानसिकता के चलते उनके विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि आरोपियों ने बाउंड्रीबॉल जानबूझकर तुड़वाई है। उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही शांति भंग में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।