फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three including mother and son lost their lives in road accidents

Firozabad News: सड़क हादसों में मां-बेटे समेत तीन की गई जान

Fri, 09 May 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three including mother and son lost their lives in road accidents
मृतक जयकिशन - फोटो : मृतक जयकिशन
सिरसागंज/नारखी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर घायल है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। सिरसागंज में चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। वहीं रजावली में बाइक सवार को वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
इटावा के सराय भूपत निवासी जयकिशन (29) मां माया देवी (55) और ताई नेपाली देवी के साथ बुधवार को बुआ की बेटी की शादी में मक्खनपुर आए थे। देर रात वह मां और ताई को लेकर बाइक से इटावा की ओर जा रहा था। तभी सिरसागंज क्षेत्र में नगला राधे मोड के सामने चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में जयकिशन और माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। नेपाली देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को सीएचसी में भर्ती करा दिया। जयकिशन बस कंडेक्टर था।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना नारखी के नगला तोताराम निवासी विशाल (19) बाइक से रजावली आया था। वहां से वह लौट रहा था। तभी हतीगढ़ी के समीप चार पहिया वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पहचान न होने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिजन ने मोर्चरी पहुंचकर युवक की पहचान की है।

मृतक जयकिशन

मृतक जयकिशन- फोटो : मृतक जयकिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed