फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   three bighas of wheat crop got burnt after HT line wire broke and fell in field In Firozabad

Firozabad: एचटी लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा, गेहूं की फसल जलकर राख; आग से बालिका झुलसी

Sun, 07 Apr 2024 06:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 06:58 PM IST
सार

टूंडला में एचटी लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे निकली चिंगारी से गेहूं में आग लग गई। इससे तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग से एक बालिका झुलस गई। 

विज्ञापन
three bighas of wheat crop got burnt after HT line wire broke and fell in field In Firozabad
गेहूं की फसल जलने के बाद मौजूद ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की सुबह खेत में गेहूं की फसल काटने दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। घटना में दो किसानों के गेहूं की फसल में आग लग गई। फसल में लगी आग के बीच भागने के दौरान एक बालिका मामूली रूप से झुलस गई। किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने जर्जर तार बदलवाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


घटना टूंडला थाना क्षेत्र के उसायनी गांव की सुबह करीब 11 बजे की है। गांव निवासी ताराचंद्र अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल मजदूरों से कटवा रहे थे, जबकि उनके समीप ही ग्राम पंचायत दिनौली निवासी सलीम मोहम्मद भी अपनी गेहूं की फसल कटवा रहे थे। इसी बीच खेतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा।  
विज्ञापन


तार के गिरने से निकली चिंगारी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। फसल में आग लगते ही काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मजदूरों स्वयं को बचाया। गनीमत रही तार उनके ऊपर नहीं गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सहायता के लिए चीख-पुकार मचाते हुए समीप ही चल रहे कालोनी निर्माण स्थल से सबमर्सिबल से पाइप खींचकर आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड व राजा का ताल चौकी प्रभारी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। 


आग की घटना में उसायनी निवासी फसल काट रही रानी मामूली रूप से झुलस गई। सलीम की दो और ताराचंद्र की एक बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। किसान ताराचंद्र, सलीम, हनीफ, संजय, राजू, महताब का कहना है कि खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार गुजर रहे हैं। तार जर्जर हो चुके हैं। जर्जर तारों को अविलंब बदला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed