{"_id":"61f58a9e7c3dc5672159965d","slug":"three-arrested-for-luring-the-girl-away-firozabad-news-agr5226526174","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की युवती को बहला फुसलाकर अगवा करके ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
मटसेना थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को आरोपी वारिश 12 दिन पूर्व बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी व उसके चाचा पप्पू खां व भाई सलीम तथा एक अन्य व्यक्ति इंतकाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपी के चाचा पप्पू खां, भाई सलीम व इंतकाम को गिरफ्तार किया। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी तथा युवती को पुलिस बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मटसेना अंजीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। युवती को बरामद करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है।