फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Threat of protest to avail facilities, 86 percent do not pay tax

Firozabad News: सुविधा लेने के लिए धरने की धमकी, 86 फीसदी नहीं देते हैं टैक्स

Sat, 09 Nov 2024 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 09 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Threat of protest to avail facilities, 86 percent do not pay tax
फिरोजाबाद। शहर में विकास न होने की बात को लेकर आए दिन हंगामा व अनशन व हड़ताल पर बैठने वाले सुहागनगरी के लोग अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। विकास कार्यों की रीढ़ भवन व जलकर अदा करने में शहर के 86 फीसदी लोग कर भुगतान में मामले में पीछे हैं। इसमें नई आबादी से जुड़े भवन स्वामियों की संख्या 90 फीसदी बताई जा रही हैं। जिम्मेदार नागरिक की भूमिका में शहर के महज 14 फीसदी लोग ही हैं। कर वसूली के मामले में खराब प्रदर्शन की गूंज शासन तक है। इसका असर केंद्र व राज्य सरकार से मिलने वाले विकास कार्यों के अनुदानों पर भी पड़ सकता है। कर निर्धारण के दायरे में नहीं लाए जाने पर भी प्रमुख सचिव नगर विकास ने नाराजगी जाहिर की है। नगर निगम क्षेत्र में बीते वित्तीय वर्ष 2023-24 में कराए जीआई सर्वे के दौरान शहरी क्षेत्र में कुल एक लाख, 54000 भवन कर दायरे में लाने को चिह्नित किए गए। इनमें से महज 68000 भवन स्वामियों को ही बकाया कर वसूली को नोटिस जारी किए गए हैं। वही 68000 में से महज 9000 भवन स्वामी ही निगम को नियमानुसार भवन का भुगतान कर रहे हैं। शुक्रवार को हुई शासन स्तरीय समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास ने इस पर खासी नाराजगी जाहिर की। वहीं सबसे खराब स्थिति जलकल की है। शहरी क्षेत्र में जलकल द्वारा जारी कुल जल संयोजन 67000 के सापेक्ष महज 8000 घरों से ही जलकल कर वसूली हो पा रही है।
विज्ञापन

शासन स्तर पर हुई समीक्षा में सिंगल यूज पॉलिथीन के विरुद्ध ठीक तरह से अभियान न चल पाने के कारण सवाल खड़े किए। निगम आंकड़ों के अनुसार बीते साल सिंगल यूज पॉलिथीन के भंडारण व बिक्री करने वालों से करीब पांच लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। जबकि इस साल यह आंकड़ा भी दो लाख रुपये से भी दूर है।
विज्ञापन


प्रचार प्रसार में आगे टैक्स देने में पीछे
बीते एक साल में नगर निगम द्वारा सुहागनगरी के सौंदर्य को बिगाड़ने वाले अवैध बैनर व होर्डिंग्स के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर की नामचीन कोचिंग, स्कूल व कॉलेज, निजी अस्पताल और होटल व मॉल संचालक के अवैध पोस्टर बैनर सार्वजनिक स्थलों से हटाए गए। अवैध पोस्टर बैनर लगाने वालों के विरुद्ध जुर्माना निर्धारण की कार्रवाई की गई। नगर निगम के अफसरों के अनुसार जिन लोगों पर जुर्माना लगाया गया उन्होंने भी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नगर आयुक्त ने दिए सख्ती के निर्देश
शुक्रवार को भवन व जलकर वसूली की खराब प्रगति व सिंगल यूज पाॅलीथिन के विरुद्ध संचालित अभियान में फिसड्डी रहने पर नगर आयुक्त रिषीराज ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल के मुताबिक लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली करने वाले राजस्व संग्राहकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed