{"_id":"6abdf16067bf7421df0e417c","slug":"contractor-father-son-accused-of-threatening-former-sp-mayor-candidate-over-rs-8-lakh-dispute-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता को धमकी: ठेकेदार पिता-पुत्र ने आठ लाख रुपये हड़पे, वापस मांगने पर हाथापाई; दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता को धमकी: ठेकेदार पिता-पुत्र ने आठ लाख रुपये हड़पे, वापस मांगने पर हाथापाई; दर्ज हुई एफआईआर
Thu, 01 Oct 2026 11:06 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:06 AM IST
सार
आगरा में सपा के पूर्व मेयर प्रत्याशी राहुल चतुर्वेदी ने नगर निगम के ठेकेदार आयुष वर्मा और उनके पिता प्रशांत कुमार पर आठ लाख रुपये हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने 16 लाख रुपये लिए थे, जिनमें से आठ लाख लौटाने के बाद बाकी रकम मांगने पर गाली-गलौज, हाथापाई और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा के पूर्व मेयर प्रत्याशी राहुल चतुर्वेदी ने नगर निगम के ठेकेदार आयुष वर्मा और उनके पिता प्रशांत कुमार पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दोनों ने 16 लाख रुपये उधार लिए थे। तगादा करने पर पिता-पुत्र ने गाली-गलौज और हाथापाई की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस आयुक्त से शिकायत पर शाहगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि आयुष वर्मा से उनकी मित्रता थी, जिसे नगर निगम में ठेकेदारी का कार्य आदेश मिला था। आयुष ने पिता प्रशांत की गारंटी पर मुनाफा देने का वादा कर 28 मई 2024 को छह लाख, 10 जून को 5.50 लाख, 19 जून को चार लाख रुपये चेक से और 12 जून को 50 हजार रुपये नकद लिए।
यह रकम अनूप प्रताप सिंह, संजीव शर्मा और प्रसून मिश्रा की मौजूदगी में दी गई थी। आयुष ने 16 और 18 अक्तूबर 2024 को चार-चार लाख रुपये लौटाए। शेष आठ लाख रुपये और मुनाफा मांगने पर वह टालमटोल करता रहा। आरोप है कि 19 मई 2026 को आयुष और प्रशांत घर आए और रकम मांगने पर अभद्रता व हाथापाई की। उन्होंने धमकी दी कि कोई रकम नहीं मिलेगी और कार्रवाई करने पर जान से मरवा देंगे। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।