फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Those will be sent to prison open defecation: DM

खुले में शौच जाने वालों को भेजा जाएगा जेल: डीएम

Wed, 22 Jun 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 22 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Those will be sent to prison open defecation: DM
खुले में शौच जाने वालों को भेजा जाएगा जेल: डीएम - फोटो : अमर उजाला
डीएम निधि केसरवानी ने लोहिया गांव बाजिदपुर कुतुकपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा खुली बैठक आयोजित करके प्रधान खुले में शौच जाने वालों पर पांच सौ रुपया जुर्माना का प्रस्ताव पास करें। इसके बाद खुले में शौच जाने वालों को सीधे जेल भेजने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

फीरोजाबाद ब्लाक के यमुना के तलहटी के गांव वाजिदपुर कुतुकपुर में डीएम निधि केसरवानी  पहुंची। लोहिया गांव होने के कारण डीएम ने समूचे गांव का भ्रमण किया। यहां कराए विकास कार्यों की गुणवत्ता को परखा। चौपाल में सभी अधिकारियों ने शासन की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। डीएम ने ग्रामीणों से हाथ उठवाकर विभागीय योजनाओं की पुष्टि की। लोहिया आवास के लाभार्थी प्रेमवती को एक लाख 37 हजार पांच सौ का चेक दिया। आरईएस द्वारा मजरा वाजिदपुर में पांच गलियों में सीसी निर्माण 301 तथा नया बांस में 305 मीटर की पुष्टि की। ग्रामीणों से चकरोड, आबादी, तालाब आदि पर कब्जा करने संबंधी भी जानकारी की। ग्रामीणों से बिजली कनेक्शन कराने की अपील की। ग्रामीणों से आह्वान किया कि सभी शौचालयों का उपयोग करें। इसके बाद यदि कोई खुले में शौच जाए तो उसे रोकने को ग्राम प्रधान खुली बैठक में पांच सौ रुपया जुर्माना का प्रस्ताव पास कराएं। जुर्माना पर नहीं मानने वालों को एसडीएम को जेल भेजने के आदेश दिए। ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं करने की शपथ दिलाई। सीडीओ कर्मेंद्र सिंह, एसडीएम सदर रवींद्र मादंड़, डीडीओ आरके राम,पीडी सर्वेश चंद्र यादव, बीडीओ राजेश कुमार, डीओ अखिलेश पांडेय, तपस्वी लाल, डीएचओ बलजीत सिंह, प्रज्ञा शंकर तिवारी, डीपीओ आभा सिंह, डीपीआरओ यतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed