फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Third eye will monitor 1736 booths in the district

जिले के 1736 बूथों की निगरानी करेगी तीसरी आंख

Fri, 14 Jan 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Third eye will monitor 1736 booths in the district
जिले के 1736 बूथों की निगरानी करेगी तीसरी आंख
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीकता के साथ चुनाव कराने की प्लानिंग डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने कर ली है। उन्होंने बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, केंद्रीय बल की तैनाती के साथ-साथ बूथों की निगरानी तीसरी आंख से कराने की तैयारी की है। ताकि हर गतिविधि कैमरे में कैद हो सके।
जिले में तीसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत 20 फरवरी को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीकता से कराने की योजना बनाई गई है। जिले के 2171 बूथ हैं। जिला प्रशासन की ओर से 16 जोनल, 188 सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में अफसरों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में 1402 बूथ ऐसे होंगे जो सीधे इंटरनेट प्रणाली से जुड़ें होंगे। 158 बूथों पर वीडियो कैमरा रहेगा जो हर गतिविधि कैद करेगा। इसके साथ ही जिले के 276 बूथों पर डिजिटल कैमरा वाली टीम मुस्तैद रहेगी। मतलब साफ है कि यदि बूथ पर किसी ने कुछ गलत करने का प्रयास किया तो कैमरा (तीसरी आंख) में कैद हो जाएगा। इसके बाद प्रशासन ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

यह है व्यवस्था
विधानसभा वेब कास्टिंग वी. कैमरा डि. कैमरा
टूंडला (सु.) 275 40 70
जसराना 286 38 69
फिरोजाबाद 309 35 52
शिकोहाबाद 282 23 40
सिरसागंज 250 22 45
कुल 1402 158 276
वर्जन......
जिले में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्र्वक कराया जाएगा। पुलिस फोर्स, पीएसी, होमगार्ड के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करने के साथ वीडियो एवं डिजिटल कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि बूथ की हर गतिविधि कैद हो सके। -अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed