फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thieves made away with cash and jewellery from house of businessman who went to his in laws house in Firozabad

Firozabad News: परिवार सहित ससुराल गए व्यापारी के घर चोरों का धावा, नकदी व जेवरात सहित 12 लाख का माल किया पार

Sat, 27 May 2023 08:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 May 2023 08:24 PM IST
सार

फिरोजाबाद में परिवार सहित ससुराल गए व्यापारी के घर चोरों ने धावा बोल दिया। घर में घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात सहित करीब 12 लाख का माल पार कर दिया।
 

विज्ञापन
Thieves made away with cash and jewellery from house of businessman who went to his in laws house in Firozabad
Firozabad News: परिवार सहित ससुराल गए व्यापारी के घर चोरों का धावा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में समारोह में शामिल होने ससुराल गए व्यापारी के घर चोरों ने धावा बोल दिया। घर की नकली चाबी बनाकर ताला खोलकर घर में घुसे। इसके बाद आराम से घर में चोरी की और फरार हो गए। इस दौरान चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी सहित किराना का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


घटना टूंडला थाना क्षेत्र के मस्जिद रोड की है। यहां के निवासी गगन केसवानी की जय भवानी किराना मर्चेंट नाम से परचून की दुकान है। शुक्रवार शाम चार बजे करीब वह घर पर ताला लगाकर पत्नी वर्षा केसवानी के साथ आगरा ससुराल में आयोजित जन्मदिन समारोह में भाग लेने गए थे। कार्यक्रम में भाग लेकर शनिवार सुबह आठ बजे वह वापस लौटे। घर के अंदर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन

चाबी से ताले खोलकर घर में घुसे चोर  

उन्होंने बताया कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड व सर्विलांस टीम ने भी मौका मुआयना किया। पीड़ित गगन ने बताया कि चोर घर के ताले खोलकर अंदर घुसे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- UP News: गांव पहुंचा सिपाही का शव तो बिलख उठा पूरा गांव, पांच वर्ष के बेटे ने दी मुखाग्नि; हर आंख से छलके आंसू

नकदी व लाखों का सामान चुरा ले गए चोर 

बताया कि ताले चाबी से खोला गए हैं, फिर उसे बंद भी कर दिया गया। जबकि, कमरे के ताले टूटे हुए थे। बताया कि चोर नौ अंगूठी, तीन चेन, एक मंगलसूत्र, एक गले का हार, चार चूड़ी, एक जोड़ी कान के टॉप्स सभी सोने के दो जोड़ी चांदी पायल, दो लाख की नकदी व परचून का सामान चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये बताई गई है। 

पुलिस कर रही जांच 

पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। चोरी ताला खोलकर की गई है। फॉरेंसिक, डॉग स्क्वायड व सर्विलांस की टीमें जांच कर रहीं हैं। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed