{"_id":"66b51aec32f9b3d73c0ab274","slug":"thieves-cut-shop-locks-with-grinder-ran-away-when-alerted-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-131012-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ग्राइंडर से चोरों ने काटे दुकानों के ताले, जगार होने पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ग्राइंडर से चोरों ने काटे दुकानों के ताले, जगार होने पर भागे
Fri, 09 Aug 2024 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बृहस्पतिवार को भी चोरों ने ग्राइंडर से दुकानों के ताले काट दिए, लेकिन वह चोरी नहीं कर पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
उत्तर थाना क्षेत्र में चोर बाइक के साथ दुकानों को निशाना बना रहे हैं। पिछले दस दिन में दो बाइक चोरी हो चुकी हैं। साथ ही एक सब्जी की दुकान के ताले चटकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इधर बृहस्पतिवार को चोरों ने कोटला रोड गल्ला मंडी के समीप कुछ दुकानों के ताले ग्राइंडर से काट दिए। लेकिन दिन निकलने के कारण चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। टापा खुर्द निवासी भंवर सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि चोरों ने बाहर के ताले तो काट दिए थे, लेकिन अंदर और एक ताले को वह नहीं काट पाए। इस कारण चोरी नहीं हो सकी। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस टीम सक्रिय हैं। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।