फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thief caught stealing a mobile phone at the medical college.

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में मोबाइल चोरी करते पकड़ा चोर

Wed, 29 Jul 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thief caught stealing a mobile phone at the medical college.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा के बीच एक युवक मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया। वार्ड नंबर पांच के बाहर संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को सुरक्षा गार्ड ने पकड़कर सीएमएस के पास पहुंचाया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में युवक द्वारा एक मरीज का मोबाइल चोरी किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे पुलिस चौकी प्रभारी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर पांच के बाहर एक युवक काफी देर से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। सुरक्षा गार्ड को शक होने पर उसने युवक को रोककर पूछताछ की और मामले की जानकारी सीएमएस डॉ. नवीन जैन को दी। सीएमएस के निर्देश पर सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई गई। सीसीटीवी फुटेज में युवक वार्ड नंबर पांच से एक मरीज का मोबाइल चोरी करते दिखाई दिया। इसके बाद सीएमएस ने युवक को मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित पुलिस चौकी प्रभारी की सुपुर्दगी में दे दिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 10 एटीएम कार्ड भी मिले हैं, जिनकी जानकारी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed