फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There was a queue at banks, cash-on

बैंकों में कतार हुई कम, एटीएम चालू

Fri, 30 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
There was a queue at banks, cash-on
स्टेट बैंक पर लगी लाइन।
पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट जमा कराने के अंतिम दिन बैंकों में भीड़ कम नजर आई। वहीं प्रमुख बैंकों के एटीएम चालू होने से आमजन को राहत मिली। बैंक अधिकारी अंतिम दिन जमा हुए पुराने नोटों की काउंटिंग करते नजर आए। हालांकि बैंकें कैश के अभाव में बचत खाताधारकों को 24 हजार का भी भुगतान नहीं कर सकीं।
विज्ञापन

पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट जमा कराने का शुक्रवार को अंतिम दिन था। पुराने नोट जमा करने के अंतिम दिन एक-दो लोग ही बैंक काउंटर तक पहुंचे। हालांकि लोग बैंक रूटीन में पैसा निकासी करने अवश्य पहुंचे। सदर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में भीड़ काफी कम नजर आई। वहीं शहर के प्रमुख बैंकों के एटीएम चालू होने से लोगों को राहत मिली लेकिन बैंकों से लोगों को पर्याप्त नकदी नहीं मिल सकी। करबला चौराहा स्थित कैनरा बैंक की मुख्य शाखा में बचत खाता धारकों को चार हजार रुपये का ही भुगतान किया गया। एसबीआई शाखा मुख्य ब्रांच में कैश 19 दिसंबर से नहीं आया है लेकिन आगरा और कासगंज से कैश मंगाकर भुगतान किया गया। एसबीआई मैन ब्रांच ने शुक्रवार को बचत खाता धारकों को 24 हजार और चालू खाता धारकों को 50 हजार का भुगतान किया। इधर, बैंक में नई करेंसी के जमा होने की शुरूआत हो गई है। शाम चार बजे के बाद पुराने नोट लेना पूरी तरह से बंद ही कर दिया। बैंक के अधिकारी पुराने नोट काउंट करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


जिले में कुल-166 बैंक शाखाएं।
जिले में कुल-125 एटीएम सेंटर।

बैंकों में हालात पहले से काफी हद तक सामान्य हुए है। कई बैंकों के एटीएम चालू होने से राहत मिली है। आरबीआई से नई करेंसी काफी कम मिलने के कारण 24 एवं 50 हजार के मानक के अनुरूप भुगतान नहीं हो सका है। उम्मीद है कि शीघ्र कैश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार
लीड बैंक प्रबंधक फीरोजाबाद।

पुरानी करेंसी आरबीआई भेजने की तैयारी
जिले की विभिन्न बैंकों में जमा पुराने पांच सौ और एक हजार के नोट सीधे आरबीआई भेजने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद है जिले से करीब 50 करोड़ से अधिक नोट आरबीआई भेजे जाएंगे। एसबीआई मुख्य शाखा के प्रबंधक डीके वर्मा ने कहा कि अंतिम दिन पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट कितने जमा हुए, की गिनती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed