फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There was a dispute after the collision of cars, there was a jam

Firozabad News: कारों की भिड़ंत के बाद हुआ विवाद, लगा जाम

Thu, 11 Jul 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 11 Jul 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute after the collision of cars, there was a jam
शिकोहाबाद। पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई की कार रास्ते में खड़ी लग्जरी कार से टकरा गई। इसको लेकर जेई एवं कार सवारों के बीच विवाद हो गया। रास्ते में वाहनों का जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है। जहां समझौता होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। जबकि उनके वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात एक कार में जेई पीडब्ल्यूडी अरांव कहीं जा रहे थे। जब वह कटरा बाजार से होकर गुजर रहे थे, तभी कोतवाली से कुछ दूरी पर उनकी कार रास्ते में खड़ी लग्जरी कार से टकरा गई। इससे नाराज होकर लग्जरी कार सवारों ने बीच सड़क पर जेई की कार को रुकवाकर उसकी चाबी निकाल ली। इससे बाजार में जाम लग गया। वाहनों की कतारें लग गई। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हो गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जो कि दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले आई। जहां कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के वाहनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed