फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There is chaos due to power cuts... electricity is not coming properly even for an hour

Firozabad News: बिजली कटौती से हाहाकार...एक घंटे भी सही से नहीं आ रही बिजली

Thu, 31 Jul 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 31 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
There is chaos due to power cuts... electricity is not coming properly even for an hour
फिरोजाबाद। बिजली की अघोषित कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। कई दिनों से हालात अधिक खराब हैं। अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि एक घंटे भी बिजली सही से नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को एसएन फीडर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। करीब 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रही। बिजली आने के बाद भी लोगों को हर आधा घंटे में ट्रिपिंग झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम विहार विद्युत उपकेंद्र के कोहिनूर रोड फीडर पर आरडीएसएस द्वारा एलटी लाइन में स्ट्रीट लाइट केबल बदलने के कार्य के कारण सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मस्जिद 1 एवं 2, लतीफ मेडिकल और 400 केवीए डीटीआर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इधर, बुधवार को हुई बारिश के बाद देर रात्रि तक विद्युत सप्लाई बाधित रही। इस दौरान स्थानीय निवासियों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बंबा बाईपास चौराहा के आस-पास क्षेत्र में भी 8 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई थी, जिसमें उपकेंद्र के संबंधित फीडर पर एलटी लाइन बदलने का कार्य आरडीएसएस द्वारा किया गया था। इधर, एसएन बिजली से जुडे़ मोहल्लों बुधवार देर रात्रि तक सप्लाई बाधित रही। गली, मोहल्लों में जलभराव होने की वजह से सुरक्षा की दृष्टि से सप्लाई को बंद रखा गया। गली मोहल्लों में जलभराव कम हुआ, तब जाकर सप्लाई सुचारू हुई। बृहस्पतिवार को दिन में कई बार विद्युत सप्लाई ट्रिपिंग करती रही। एक्सईएन मागेंद्र कुमार ने बताया कि कई आरडीएस योजना के तहत कार्य हुआ। कुछ स्थानों पर शिकायतों के निस्तारण करने के लिए विद्युत सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




5 घरों में पकड़ी बिजली चोरी और 28 बकाएदारों के काटे कनेक्शन

फिरोजाबाद। रसूलपुर उपखंड क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे चेकिंग अभियान चलाया गया। मोहल्ला कटरा क्षेत्र के 5 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली विभाग ने इन कैंपसों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर एफआईआर दर्ज करवाई है।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन कैंपसों में बिजली चोरी की शिकायतें कई दिनों से मिल रही थीं, जिसके बाद आज सुबह पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। वहीं, यूपीएसआईडीसी (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम) क्षेत्र में दुकानदारों और ढ़ावा संचालकों पर भी बड़ी कार्रवाई की गई। यहां 28 बकाएदारों के कनेक्शनों को काटा गया। इन बकाएदारों ने लंबे समय से अपनी बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया था। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि कामर्शियल उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं, जो बिल जमा नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed