फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There is a possibility of adulteration in mustard oil as soon as the festival of Holi arrives

होली का त्योहार आते ही सरसों के तेल में मिलावट की आशंका, जांच को विभाग कर रहा आदेश का इंतजार

Wed, 02 Mar 2022 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of adulteration in mustard oil as soon as the festival of Holi arrives
फिरोजाबाद। होली पर पकवान बनाने हों या चिप्स पापड़ तलने हों। रिफाइंड, सरसों के तेल की जरूरत तो पड़ती ही है। त्योहार पर सरसों के तेल में मिलावट की आशंका सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। हर साल होली त्योहार पर लिए गए सरसों के तेल के नमूने फेल हुए हैं। सेहत के लिए मिलावटी सरसों के तेल और रिफाइंड ऑयल से बचना जरूरी है। वर्ष 2021 में सरसों के तेल के 28 नमूने फेल हुए थे।
विज्ञापन

बाजार में सरसों की तरह दिखने वाले ऐसा तेल भी मिल रहा है, जिसकी बोतल पर सरसों तो नहीं लिखा है लेकिन तेल सरसों का कहकर ही बाजार में बेचा जा रहा है। इसका रंग भी सरसों के तेल की तरह है। इसका भाव 150 से 180 रुपये के बीच है। इसके अलावा अन्य केमिकल का उपयोग कर नकली सरसों का तेल बाजार में बेजा जाता है। जो त्योहार पर लोगों की सेहत खराब कर देता है। वर्ष 2021 में सरसों के तेल के 28 नमूने फेल आए हैं। इसमें 12 नमूने मानव जीवन के लिए असुरक्षित घोषित किए गए। खाद्य विभाग जांच तब शुरू करता है, जब दुकानों और गोदामों से बड़ा स्टॉक खाली हो जाता है।
विज्ञापन

ऐसे करें पहचान
- सरसों तेल को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखते हैं। अगर असली नहीं होगा, मतलब पाम ऑयल से बना होगा, तो थोड़ा सा जम जाएगा। असली तेल होगा तो नहीं जमेगा। वैसे भी पाम ऑयल से बना तेल थोड़ा भारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तेल बहुत चमकीला नजर आए तो मिलावटी हो सकता है।
- तेल को प्लेन पेपर पर डालेंगे तो पेपर पारदर्शी हो जाएगा, जबकि रंग वाला तेल पेपर को रंगीन बना देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed