फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Then came six bodies had ripped the heart

छह शव उतरे तो फट पड़ा हृदय

Fri, 26 Jun 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 26 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Then came six bodies had ripped the heart
बुधवार आगरा में हुए हादसे के बाद गुरुवार को शिकेहाबाद के एटा चौराहा पर सन्नाटा पसरा रहा। क्षेत्र का बाजार पूरी तरह से बंद था। लोग इस दुखद हादसे को लेकर मायूस दिखाई दे रहे थे। देर रात मृतकों के शव उनके एटा चौराहा स्थित आवास पर पहुंचे तो हजारों की संख्या में लोगों को हुजुम उमड़ पड़ा। हर किसी की आंख नमन दिखाई दे रही थी। अपनों को हादसे में गवांने के बाद आंसुओं का सैलाब नहीं थम रहा है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर आगरा के छलेसर के समीप हादस में मौत का दामन थामने वाले छह व्यापारी नीटू यादव, हरेंद्र, गौरव यादव और कैलाश के साथ दो अन्य युवकों के शव देर रात करीब दो बजे उनके एटा चौराहा पर पहुंचे तो रात की खामोशी को महिलाओं की चीख पुकार ने चीर दिया। हजारों की संख्या में लोग मृतकों को अंतिम विदाई देने के लिए उनके दरबाजे पर एकत्रित हो गए। सफेद कपड़े में लिपटे नीटू और कैलाश का शव देख उनकी नवविवाहिता सुध बुध खो बैठी। पति की लाश पर सिर पटक पटक कर रो रही थी। नवविवाहिताओं को इस स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद हर किसी की आंख में आंसू भर आए। चीख पुकार के चलते हाइवे पर दौडने वाले वाहनों के पहियों की भी रफ्तार थम सी गई। चौराहा पर एकत्रित हजारों की भीड़ और पुलिस फोर्स की मौजूदगी को देख वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को इस दुखद हादसे के बारे में जानकारी की तो उनकी भी आंखें नमन दिखाई दी। युवा व्यापारियों के शवों को देर रात ही उनके पैतृक गांवों को लेकर परिवारीजन क्षेत्रीय लोगों के साथ पहुंचे तो गांवों में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। चूल्हों की आग ठंठी पड़ी तो गांव की पगड़डियों से लेकर चौपालों तक सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। गुरुवार दोपहर सभी शवों का गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed