{"_id":"65d257e604457da8c6063047","slug":"theft-worth-crores-could-not-be-revealed-even-after-two-months-families-forced-to-flee-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-118221-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दो माह बाद भी नहीं हो सका करोड़ों की चोरी का खुलासा, पलायन को मजबूर परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दो माह बाद भी नहीं हो सका करोड़ों की चोरी का खुलासा, पलायन को मजबूर परिवार
Mon, 19 Feb 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। वन विभाग के रेंजर के घर हुई करोड़ों की चोरी दो माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित परिवार चोरी का खुलासा न होने से भयभीत है। पीड़ित ने एसएससी से लेकर मुख्यमंत्री को घटना के खुलासे की मांग करते हुए गांव से पलायन करने की बात कही है।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला गंगाराम निवासी सुब्रतकीर्तिकर उपाध्याय वन विभाग में रेंजर पद से रिटायर्ड हैं। 20 दिसंबर को उनके घर में परिजनों को बेहोश कर चोरी की थी। पीड़ित के घर से चोरों ने 500 ग्राम सोना व ढाई किलोग्राम चांदी के आभूषण एवं 4.90 लाख रुपये नकदी की चोरी हुई थी। इसमें चोर उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर व 30 कारतूस चोरी कर ले गए थे। घटना से कुछ दूरी पर नगला धनसिंह मार्ग से पुलिस को रिवाल्वर पड़ी मिल गई थी।
मामले में पीड़ित के पुत्र कुलदीप उपाध्याय ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना को करीब दो माह होने जा रहा है, किंतु घटना को कोई खुलासा नहीं हुआ है। पीड़ित सेवानिवृत रेंजर सुब्रत कीर्तिकर उपाध्याय ने एसएसपी सौरभ दीक्षित से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर चोरी के खुलासे की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि चोरी का खुलासा न होने से उनका परिवार भयभीत है, जिससे वह गांव से पलायन करने को मजबूर है।