{"_id":"69594430b6e2570ea979d9fccdbf989e","slug":"theft-in-jwellery-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ की दुकान से लाखों की चोरी
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने गुरुवार रात जलेसर रोड बर्फखाना चौराहा स्थित सर्राफ की दुकान के
विज्ञापन
ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह
जगार होने पर पीड़ित को घटनाक्रम की जानकारी हो सकी।
उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर निवासी रमेश चंद्र वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा की जलेसर रोड पर कंबू ज्वैलर्स के नाम से दुकान है।
गुरुवार रात प्रतिदिन की भांति वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोराें ने दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार सुबह दुकान के ताले टूटे देखे तो दुकान स्वामी को घटना की जानकारी दी। इस पर दुकान स्वामी परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने निरीक्षण कर फिंगर प्रिंट की टीम को भी मौके पर बुला लिया। इधर, पीड़ित ने तहरीर में कहा कि चोरों ने दुकान में रखी करीब छह हजार रुपये की नकदी, ढाई किलो चांदी तथा 25 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। कोतवाल उत्तर का कहना है कि घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।