फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   theefth in close home

बंद मकान से चोरों ने की चोरी-मकान स्वामी पहुंचा मौके पर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
theefth in close home
फिरोजाबाद-थाना उत्तर क्षेत्र कोटला रोड माता वाला बाग स्थित बंद पड़े मकान में चोरों ने धावा बोल चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसकी जानकारी होने पर मकान स्वामी पहुंचा और पुलिस को भी सूचना दी। इस बारे में थाना प्रभारी उत्तर ने बताया मामला संदेहजनक प्रतीत होता है तहरीर मिल गयी है जांच की जा रही है। बताते चलें कि थाना उत्तर क्षेत्र कोटला रोड माता वाला बाग निवासी श्री भगवान पुत्र स्व. ओमप्रकाश अपने भाई के पास सुहागनगर रह रहा था। आज उसे पड़ोसियों से जानकारी मिली कि उसके मकान में चोरी हो गयी है, मौके पर स्वयं पहुंचने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मकान स्वामी के अनुसार उसके मकान के अंदर पूरे घर के ताले टूटे पड़े हैं, टीवी, सिलेंडर व अन्य सामान चोरी बताया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं इस बारे में थाना प्रभारी उत्तर नीरज मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिल गयी है चूड़ी, अंगूठी, सिलेंडर अन्य सामान बताया है, इनका पत्नी से कोई गृह क्लेश चल रहा है, बताया कि सात महीने से मकान का ताला नहीं खोला, तो घटना संदिग्ध प्रतीत होती है, फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed