{"_id":"64da357e0c14f6f64306033d","slug":"the-young-man-living-in-his-in-laws-house-cut-his-life-from-the-train-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-2721-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ससुराल में रह रहे युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ससुराल में रह रहे युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
Mon, 14 Aug 2023 07:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 14 Aug 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में रह रहे युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
पिता ने कहा कि ससुराल में एक साल से रह रहा था बेटा, दबाव में था
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जीआरपी थाना क्षेत्रा के रेलवे माल गोदाम के समीप एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। वहीं मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनका बेटा ससुराल में एक साल से रह रहा था। वह लोग बेटे पर दवाब बनाते थे, इसके कारण वह आत्महत्या करने पर मजबूर हुआ है।
सचिन (30) थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर का निवासी था। रविवार रात को वह घर से निकल गया। थाना दक्षिण के स्टेशन रोड पर रेलवे माल गोदाम के समीप दिल्ली की तरफ से आ रही ट्रेन से कटकर जान दे दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहंची। इसी बीच परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। सचिन के पिता राकेश ने बताया कि उनका पुत्र एक साल से ससुराल में रह रहा था। ससुराल पक्ष उस पर दबाव बनाते रहते थे। उनका आरोप है कि उनका पुत्र किसी दबाव के कारण आत्महत्या पर विवश हुआ है। जीआरपी प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि एक युवक का शव ट्रैक पर मिला है।