{"_id":"62c32f04f451a3617d2edde2","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-the-train-firozabad-news-agr5389781179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांव मोढ़ा के समीप ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दे दी। युवक की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला। मृतक की पहचान मौके पर पहुंचे परिजन ने मुरली मनोहर निवासी माता वाली गली आसफाबाद रसूलपुर के रुप में की।
रविवार देर रात रसूलपुर थाना पुलिस को क्षेत्रीय लोगों ने सूचना दी कि एक युवक का शव गांव मोढ़ा के समीप रेलवे लाइन पर पड़ा है। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर परिजन को सूचना दी। जिन्होंने मृतक की पहचान मुरली मनोहर के रुप में की।
शव की पहचान होने के साथ ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। युवक की जेब से एक कागज भी मिला था। जिस पर पिता के लिए लिखा था कि पापा आईएम सॉरी। वहीं परिजन का कहना है कि वह मानसिक रुप से अस्वस्थ्य था।