फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The woman sitting in front of the police station in protest of brother's arrest

भाई की गिरफ्तारी के विरोध में थाने के सामने बैठी महिला

Sat, 20 May 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 20 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
The woman sitting in front of the police station in protest of brother's arrest
थाने के सामने बेहोश हुई महिला।
सिरसागंज के मुहल्ला मिंया बाजार में परिवार के सदस्यों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ तो अपने भाई की गिफ्तारी के विरोध में महिला थाने के सामने ही सडक पर विरोध में बैठ गयी। लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और महिला थाने के सामने ही बेहोश हो गयी।
विज्ञापन

मामला थाना सिरसागंज के मुहल्ला मिंया बाजार है जहां के निवासी शमशुददीन अपने 7 भाईयों के साथ एक मकान में रहता है लेकिन उसके 4 भाईयों ने अपना हिस्सा दो बडे भाईयों को बेच दिया। लेकिन शमशुददीन अपना हिस्सा नही बेचना चाहता है। इसी को लेकर उसका उसके भाईयों से आय दिन विवाद होता आ रहा है। गुरूवार की शांम को विवाद हुआ तो शमशुददीन की पत्नी जुलेखा ने अपने भाई जाकिर को फोन कर घर पर बुला लिया। जुलेखा का आरोप था कि आय दिन उसके देवर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे लेकिन सुबह पुलिस घर पहुंची तो जुलेखा के भाई को ही हिरासत में लेकर थाने पर ले आयी। जुलेखा का आरोप है कि एक दिन पहले उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की और अगले ही दिन उसके भाई को हिरासत में ले लिया जबकि इस जगह को लेकर उसका न्यायालय में भी मुकदमा चल रहा है। पुलिस के रवैये से विफर कर जुलेखा सुबह 10 बजे थाने के सामने सडक पर ही धरने पर बैठ गयी। काफी देर तक रोने चिल्लाने के बाद जुलेखा जब बेहोश होकर गिर गयी तो उसके घर वालों ने उसे उठाकर किनारे रखा लेकिन पुलिस उसकी कोई सुनवाई करने को तैयार थी। पुलिस का कहना है कि मामला केवल दो पक्षों में विवाद का है और उसी के तहत कार्यवाही की जाऐगी।
विज्ञापन

- चित्र परिचय- थाने के सामने धरने पर बैठी बेहोश हुई महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed