फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The wall of the community toilet building in Jalalpur snapped, the linter hung

जलालपुर में सामुदायिक शौचालय भवन की दीवार चटकी,लिंटर लटका

Fri, 04 Jun 2021 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
The wall of the community toilet building in Jalalpur snapped, the linter hung
ग्राम जलालपुर में सामुदायिक शौचालय की जांच करती बीडीओ रचना गुप्ता - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जलालपुर में सामुदायिक शौचालय का भवन बनने से पूर्व ही लिंटर लटक गया। बीडीओ सदर ब्लॉक रचना गुप्ता ने निरीक्षण किया तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब मिली। उन्होंने उक्त सामुदायिक शौचालय भवन की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए सीडीओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत जलालपुर में पूर्व प्रधान एवं सचिव के द्वारा गांव में सामुदायिक शौचालय भवन का निर्माण कराया जा रहा था। चुनाव समाप्त होने के बाद सामुदायिक शौचालय भवन के निर्माण कार्य को पूर्ण नहीं कराया। शौचालय भवन की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत बीडीओ रचना गुप्ता को मिली तो उन्होंने पंचायत सचिव के साथ गांव का निरीक्षण करने पहुंची। उन्हें सामुदायिक शौचालय भवन की दीवार चटकी मिलीं। वहीं लिंटर की दीवार खिसकने के साथ लटक गया। ईंट की गुणवत्ता खराब मिलीं। सचिव रामेंद्र सिंह एवं पूर्व प्रधान सोनू गुर्जर के द्वारा शासकीय धन के दुरुपयोग की आशंका है। उन्होंने सीडीओ को इस गुणवत्ता की जांच कराने को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

....
ग्राम पंचायत जलालपुर में सामुदायिक शौचालय भवन की गुणवत्ता काफी खराब होने की जानकारी बीडीओ रचना गुप्ता ने दी है। इसमें पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम राय एवं सहायक अभियंता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को शामिल करते हुए टीम बनाई है। टीम तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चित गौड़ सीडीओ फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed