{"_id":"6215276c7aa38e3dcc28cd21","slug":"the-under-construction-wall-of-the-park-was-broken-the-administration-started-the-construction-work-firozabad-news-agr525051074","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क की निर्माणाधीन दीवार को तोड़ा, प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरू कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क की निर्माणाधीन दीवार को तोड़ा, प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरू कराया
विज्ञापन
आंबेडकर पार्क की बाउंड्रीबाल तोड़ने के बाद मौके पर एकत्रित भीड़ और पुलिस।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। आदर्श नगर वार्ड संख्या- 17 में आंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य पालिका द्वारा कराया जा रहा है। सोमवार रात को कुछ लोगों ने बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया। मंगलवार को सुबह पुलिस मौके पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार ने लेखपाल के साथ मामले की पैमाइश कराकर लोगों द्वारा तोड़ी गई बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
आदर्श नगर स्थित आंबेडकर पार्क में सौंदर्यीकरण का कार्य पालिका करा रहा है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने पार्क में आम रास्ता को लेकर विरोध किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। दरअसल कुछ लोगों ने पार्क के बीच से आने-जाने के लिए अनाधिकृत रुप से रास्ता बना लिया था। बाउंड्रीवाल बनने से रास्ता बंद हो रहा था। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर नायब तहसीलदार और लेखपाल को बुलाया।
राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नापतौल की और उन्होंने पार्क के बीच में आम रास्ता न होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने बाउंड्रीवाल का निर्माण कराना शुरू कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह का कहना है कि पार्क की बाउंड्रीवाल लगाने को लेकर विवाद था, जिसे राजस्व की टीम बुला कर मामला शांत करा दिया।