फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The two guards to death by choking

दो गार्डों की दम घुटने से मौत

Wed, 14 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 14 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित एफएम वाटिका के दो गार्डों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि दोनों ने सर्दी से बचने के लिए तसले में कोयले जलाकर रखे थे, उनके जलने से बनी कार्बनमोनोआक्साइड गैस से से दोनों की मौत हुई है। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन



मरने वाले चौकीदार केशव शर्मा (35) रेहना की परशुराम कालोनी और कश्मीर यादव (45)  औरैया के गांव हरराजपुर थाना दिवियापुर के रहने वाले थे। कश्मीर यादव फिलहाल नगला भाऊ में रह रहे थे। दोनों टूंडला थाना क्षेत्र के एफएम वाटिका में गार्ड थे। मंगलवार की शाम को वह ड्यूटी करने के लिए घर से वाटिका गए थे। बुधवार सुबह आठ बजे मेटाडोर का चालक वाटिका के अंदर से सामान लेने के लिए पहुंचा तो काफी हार्न के बजाने के बाद भी गेट नहीं खुला। इस पर उसने मालिकों को जानकारी दी। उन्होंने भूरी सिंह नाम के व्यक्ति को भेजा। उसने गार्ड के कमरे को देखा तो  दोनों मृत अवस्था में पड़े थे।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी अजय मोहन शर्मा व एएसपी राकेश पांडेय के साथ डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम पहुुंच गई। जांच की तो कमरे के अंदर कोयले का तसला रखा हुआ था। केशव के नाक, हाथ एवं पैर से खून निकल रहा था। कश्मीर सिंह का शव चारपाई पर था। केशव के परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जाहिर की गई। इस पर एएसपी और परिवारीजनों के बीच नोकझोंक हो गई। एएसपी ने सीसीटीवी की फुटेज लेने व पैनल से पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना था केशव के हाथ, पैर और नाक से जिस तरह खून निकला है वह चूहे के काटने के कारण है। पुलिस ने केशव के मामा को कमरे में ले जाकर चूहे द्वारा हाथ, पैर कुतरने के निशान दिखाए। थानाध्यक्ष टूंडला ने कहा गार्डों के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। कमरा बंद करके अलाव तापने के दौरान बनी गैस (कार्बन मोनोआक्साइड) से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed