फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The temperature increased by 4 degrees, the heat increased

Firozabad News: तापमान 4 डिग्री और बढ़ा, गर्मी ने तपाया

Sat, 25 May 2024 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 May 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
The temperature increased by 4 degrees, the heat increased
तापमान 4 डिग्री और बढ़ा, गर्मी ने तपाया
विज्ञापन

- अधिकतम तापमान बढ़कर 45 डिग्री पर पहुंचा और बढ़ने की संभावना
- मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब लगातार तापमान बढ़ने की बन रही संभावना


संवाद न्यूज एजेंसी



फिरोजाबाद। बार-बार बदल रही मौसम की रंगत के बीच शनिवार को एक बार फिर से अधिकतम तापमान 4 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक अगले तीन दिन तक तापमान में और इजाफा होने की संभावना जता रहे हैं।


पिछले कुछ दिनों से जिले का मौसम लगातार बदल रहा है। इसी बीच अब शनिवार से एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा। ऐसे में जिलेवासी गर्मी से हलकान नजर आए। बाजार में कहीं चहल पहल नजर आईं तो दोपहर के वक्त बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहिया वाहनों सवार लोग कपड़े से सिर को ढककर नजर आए। इस समय उमस भरी भीषण गर्मी में पंखे, कूलर भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रहे है। इस गर्मी का असर दिन के साथ रात में लोगों को परेशान करने के साथ नींद उड़ा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 20 फीसदी और हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. सुभाषचंद्र ने बताया कि एक बार फिर से तापमान में इजाफा होने लगा है। यह इजाफा आगे भी जारी रहेगा। इस समय पड़ रही गर्मी से बचाव भी जरूरी है। इससे पशुओं को भी बचाएं और पक्षियों के लिए जगह-जगह पानी रखने का प्रबंध करें। रविवार को अधिकतम तापमान 47 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed