{"_id":"580a18354f1c1b453d70352a","slug":"the-team-went-to-help-the-family-of-the-victim-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार की मदद को पहुंची तहसील की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार की मदद को पहुंची तहसील की टीम
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
तहसील की टीम हिमायूंपुर में मदद के लिए पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमायुंपुर गैस सिलेंडर घटना के पीड़ित राजवीर के जख्म में मरहम लगाने के लिए शुक्रवार को तहसील की टीम पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित और क्षेत्रीय लोगों से जानकारी ली।
मदद के लिए दो दिन से प्रशासनिक अधिकारियों की राह तक रहे राजवीर को शुक्रवार को उम्मीद की किरण नजर आई। शुक्रवार को कानूनगो सुखदेव सिंह और संजय कुमार मौके पर पहुंचे। तहसील सदर की टीम ने राजवीर के बयान दर्ज किए। राजवीर ने टीम को घटना से अवगत कराते हुए मुआवजे की मांग की। उधर पीड़ित परिवार का दर्द बांटने के लिए शुक्रवार को लोगों के आने का क्रम जारी था।
राजवीर ने ही दी थी पत्नी को मुखाग्नि
राजवीर का कहना है कि हादसे बाद ही उसको पत्नी की मौत की जानकारी हो गई थी। दूसरे दिन पुलिस ने पत्नी के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया था। तब वह वार्ड में भर्ती था। परिवारीजनों के साथ वह पत्नी के शव को लेकर गांव भीकनपुर गया था। यहां पत्नी की चिता को मुखाग्नि दी थी। राजवीर का कहना था कि पहले तो चिकित्सकों ने उसको भेजने से मना कर दिया था, लेकिन दो घंटे की अनुमति लेकर वह पत्नी के शव के साथ गांव गया था।