फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deliberations held on the EVM FLC process; first-level check to begin tomorrow.

Firozabad News: ईवीएम की एफएलसी प्रक्रिया पर हुआ मंथन, कल से शुरू होगी प्रथम स्तरीय जांच

Tue, 01 Sep 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 01 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Deliberations held on the EVM FLC process; first-level check to begin tomorrow.
फिरोजाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) को लेकर बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने बताया कि 2 सितंबर से प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक ईवीएम की एफएलसी प्रक्रिया की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि मतदान के दिन कोई भी मशीन खराब न हो, जिससे चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा या शिकायत उत्पन्न न हो सके।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान प्रत्येक वैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट की गहनता से पड़ताल की जाएगी। एक मशीन की जांच में लगभग 25 से 30 मिनट का समय लगेगा। सही पाई जाने वाली मशीनों पर एफएलसी ओके का ग्रीन स्टीकर लगाकर उन्हें सुरक्षित रख दिया जाएगा, जबकि तकनीकी खराबी वाली मशीनों पर रेड स्टीकर लगाकर उन्हें संबंधित निर्माता कंपनी को वापस भेज दिया जाएगा। एफएलसी हॉल और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूरी प्रक्रिया की लाइव वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जाएगी। एफएलसी स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और परिसर के भीतर मोबाइल, कैमरा या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने राजनीतिक दलों से अपने अधिकृत प्रतिनिधियों की सूची देने की अपील की। एक समय में प्रत्येक दल का केवल एक ही प्रतिनिधि हॉल के अंदर मौजूद रह सकेगा। प्रतिनिधि एफएलसी के दौरान अपनी उपस्थिति में मशीनों का मॉकपोल कराकर प्रक्रिया की शुद्धता की स्वयं जांच कर सकेंगे।

बैठक में एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, एसडीएम अवधेश कुमार निगम, अंकित वर्मा और जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed