फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The target is five thousand per day, taking samples three and a half thousand

लक्ष्य पांच हजार प्रतिदिन का, सैंपल ले रहे साढ़े तीन हजार

Sun, 12 Dec 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The target is five thousand per day, taking samples three and a half thousand
फिरोजाबाद। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट जारी है। जिले में पांच हजार सैंपल प्रतिदिन लेने का लक्ष्य है, लेकिन साढ़े तीन हजार ही सैंपल लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

सुहागनगरी में विदेश और प्रभावित राज्यों से भी लोगों का आवागमन हो रहा है। जांच के लिए हर रोज पांच हजार का लक्ष्य है। पहले तो स्वास्थ्य विभाग संविदा कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण लक्ष्य पूरा न होने की बात कह रहा था, लेकिन अब हड़ताल को खत्म हुए भी समय बीत चुका है। कर्मचारी पहले की तरह भी कामकाज पर जुट गए हैं। इसके बावजूद भी हर रोज तीन हजार से साढ़े तीन हजार प्रतिदिन जांच हो पा रही है। छदामीलाल जैन मंदिर तिराहा, क्लब चौराहा और अन्य प्रमुख स्थलों पर लोगों का 24 घंटे आवागमन रहता है। लेकिन जांच के लिए टीमें नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना की जांच का लक्ष्य पांच हजार है। अभी हम लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं। हम नोडल अधिकारी को निर्देश देंगे कि वह प्लानिंग बनाएं। कोरोना जांच के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल के आंकड़े लिए
11 दिसंबर- 3394
10 दिसंबर- 3610
9 दिसंबर- 3464
8 दिसंबर- 3650
7 दिसंबर- 3172
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed